HomeNEWSBOKAROनेशनल मैनेजमेंट गेम्स में बीएसएल की ऐतिहासिक जीत, 16 साल बाद SAIL...

नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में बीएसएल की ऐतिहासिक जीत, 16 साल बाद SAIL ने फिर जीता राष्ट्रीय खिताब

बोकारो के अधिकारियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, 150 से अधिक संस्थानों को पछाड़कर बने चैंपियन

बोकारो | बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के अधिकारियों ने प्रतिष्ठित 35वें नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इस जीत के साथ 16 वर्षों बाद SAIL ने एक बार फिर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले वर्ष 2010 में भी यह उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम ने ही हासिल की थी।

150 से अधिक संस्थानों के बीच बीएसएल बना राष्ट्रीय विजेता

देशभर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में SAIL, NTPC, Maruti Suzuki, IOCL, NHPC, L&T और ONGC सहित 150 से अधिक सार्वजनिक और निजी संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। पांच क्षेत्रीय प्रारंभिक चरणों के बाद ग्रैंड फिनाले में देश की सर्वश्रेष्ठ 19 टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुकाबला किया।

राहुल रंजन पंडा और ओवैस अहमद ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से हॉट स्ट्रिप मिल (HSM) के वरीय प्रबंधक राहुल रंजन पंडा और सीएमएम-सीटीएस के वरीय प्रबंधक ओवैस अहमद की टीम ने व्यावसायिक सिमुलेशन के दौरान उत्कृष्ट रणनीतिक सोच, बेहतर निर्णय क्षमता और वित्तीय प्रबंधन का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप अपने नाम की।

प्रतियोगिता में NTPC की टीमों ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

बीएसएल के लिए गर्व का क्षण

बीएसएल प्रबंधन ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत प्रतिभा नहीं, बल्कि बोकारो इस्पात संयंत्र की मजबूत नेतृत्व क्षमता, नवाचार, प्रबंधन कौशल और परिचालन उत्कृष्टता का प्रमाण है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments