डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने डिजिटाइजेशन कार्य समय पर पूरा कर ASDD सूची तैयार करने के दिए निर्देश।
बोकारो | 17 जुलाई 2026 : बोकारो के चास प्रखंड स्थित चाकुलिया पंचायत के मूर्तीटांड़ टोला आंगनबाड़ी केंद्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने SIR-2026 अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने और ASDD सूची समय पर तैयार करने के निर्देश दिए।
चाकुलिया आंगनबाड़ी केंद्र में SIR-2026 कार्यों का उपायुक्त ने लिया जायजा
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान की प्रगति की निगरानी के क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा चास प्रखंड की चाकुलिया पंचायत अंतर्गत मूर्तीटांड़ टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बीएलओ से ली गणना प्रपत्र और डिजिटाइजेशन की जानकारी
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ बबीता कुमारी से प्राप्त गणना प्रपत्रों, उनके संग्रहण और डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य की प्रगति का बारीकी से आकलन करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
समयसीमा में डिजिटाइजेशन और ASDD सूची तैयार करने का निर्देश
डीईओ सह डीसी ने निर्देश दिया कि डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए तथा ASDD सूची समय पर तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे कार्य में गुणवत्ता, शुद्धता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर
उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 अभियान के सभी चरणों का निष्पादन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से किया जाए, जिससे मतदाता सूची का अद्यतन कार्य तय समय पर पूरा हो सके।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।




