चंदनकियारी की प्रेमलता देवी ने 706 गणना प्रपत्र वितरित किए, गोमिया की नीलम जायसवाल ने 452 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर बनाया रिकॉर्ड।
बोकारो | 14 जुलाई 2026 : बोकारो जिले में चल रहे SIR-2026 अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सोमवार को BLO of the Day चुना गया। चंदनकियारी की प्रेमलता देवी ने एक ही दिन में 706 गणना प्रपत्र वितरित कर नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि गोमिया की नीलम जायसवाल ने 452 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।
SIR-2026 अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो BLO सम्मानित
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत सोमवार (13 जुलाई) को उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ को #Bokaro BLO of the Day के रूप में चिन्हित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से यह पहल अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
प्रेमलता देवी ने वितरित किए 706 गणना प्रपत्र
चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-83 की बीएलओ श्रीमती प्रेमलता देवी ने एक ही दिन में 706 गणना प्रपत्रों का वितरण कर जिले में सर्वाधिक प्रपत्र वितरित करने का उल्लेखनीय कार्य किया। इस उपलब्धि में उनके सुपरवाइजर अशोक कुमार दास का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नीलम जायसवाल ने किया 452 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-324 की बीएलओ श्रीमती नीलम जायसवाल ने एक दिन में 452 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर सर्वाधिक डिजिटाइजेशन का रिकॉर्ड बनाया। उनके कार्य में सुपरवाइजर विमल कुमार राय ने सक्रिय सहयोग दिया।
उपायुक्त ने की सराहना
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों बीएलओ एवं उनके सुपरवाइजर की सराहना करते हुए कहा कि SIR-2026 अभियान की सफलता में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बीएलओ से इसी समर्पण, प्रतिबद्धता और मेहनत के साथ अभियान के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आह्वान किया।




