HomeNEWSDHANBADकोर्ट मैरेज के बाद अधूरी रह गई शादी, जेल परिसर के शिव...

कोर्ट मैरेज के बाद अधूरी रह गई शादी, जेल परिसर के शिव मंदिर में चल रही रस्में प्रशासन ने रुकवाई

बिना अनुमति मंडल कारा परिसर में हो रहा था विवाह, जेल प्रशासन ने बीच में रोका कार्यक्रम

धनबाद | 05 जून 2026

धनबाद मंडल कारा परिसर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां कोर्ट मैरेज कर चुके एक जोड़े की पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की रस्में बीच में ही रोक दी गईं। बिना प्रशासनिक अनुमति जेल परिसर में विवाह समारोह आयोजित किए जाने पर जेल प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए कार्यक्रम को तत्काल बंद करा दिया।

कोर्ट मैरेज के बाद मंदिर में पहुंचा था जोड़ा

जानकारी के अनुसार बिहार के आरा निवासी दिलीप यादव और धनबाद के पाथरडीह की रहने वाली कंचन पहले ही कोर्ट मैरेज कर चुके थे। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से वैदिक रीति-रिवाजों के तहत विवाह की शेष रस्में पूरी करने के लिए वे धनबाद मंडल कारा परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचे थे।

चल रही थी शादी की रस्में, तभी पहुंची जेल पुलिस

मंदिर में विवाह समारोह जारी था और दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर जेल पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम को रोक दिया। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल परिसर में बिना पूर्व अनुमति किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन या धार्मिक समारोह आयोजित करना नियमों के विरुद्ध है।

जांच में नियम उल्लंघन की पुष्टि

मामले की जानकारी मिलने के बाद जेलर दिनेश प्रसाद वर्मा ने जांच कराई। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर विवाह समारोह तत्काल रोक दिया गया। मौके पर मौजूद पुरोहित को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

अब दूसरे मंदिर में पूरी होंगी रस्में

दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन बिना रस्में पूरी किए वापस लौट गए। परिजनों ने बताया कि अब किसी अन्य मंदिर में जाकर विवाह की शेष धार्मिक रस्में संपन्न कराई जाएंगी। यह अनोखी घटना शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments