नामकुम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 चोरी की मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल बरामद
रांची | 19 मई 2026
रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय संगठित बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 चोरी की मोटरसाइकिल, कटे हुए इंजन, बाइक पार्ट्स और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने चलाया अभियान
जानकारी के अनुसार, 18 मई 2026 की शाम करीब 8:30 बजे नामकुम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की एक नीले रंग की अपाची बाइक से एक युवक रामपुर की ओर जा रहा है।
सूचना मिलते ही अमर कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
पुलिस ने सिदरोल जोड़ा मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चलाया, जहां चोरी की अपाची बाइक के साथ अभय सिंह उर्फ मन्नू सिंह को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े : राम मंदिर गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, फुसरो का रहने वाला है आरोपी
जेल से निकलकर बनाया था संगठित गिरोह
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले भी कई बाइक चोरी मामलों में जेल जा चुका है। जेल में उसकी मुलाकात वसीम ओहदार उर्फ वसीम आलम से हुई थी।
जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया और रांची के विभिन्न हाट-बाजारों से बाइक चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने का नेटवर्क तैयार किया।
सात अपराधी गिरफ्तार
पुलिस ने गिरोह के कुल सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में —
- अभय सिंह उर्फ मन्नू सिंह, वसीम ओहदार उर्फ वसीम आलम, दानिस आलम, सरीफ खान, नसीम अंसारी, तौहिर अंसारी, मोईन खान शामिल हैं।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री के निर्देश पर जागा जिला प्रशासन, अनाथ हुए बच्चों की मदद को आगे आया प्रशासन
12 चोरी की बाइक बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपाची, पल्सर, स्प्लेंडर, पैशन प्रो और होंडा साइन समेत कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
बरामद वाहनों में कई बाइक के इंजन कटे हुए मिले, जबकि कई गाड़ियों की नंबर प्लेट बदली गई थी। पुलिस ने छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
कई मामलों में पहले से दर्ज हैं केस
गिरफ्तार मुख्य आरोपी अभय सिंह और वसीम ओहदार के खिलाफ रांची के कई थानों में पहले से बाइक चोरी, फर्जी नंबर प्लेट और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी
फिलहाल नामकुम थाना पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और बाइक चोरी के बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।






