- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeCRIMEजमीन विवाद में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्टल और...

जमीन विवाद में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्टल और 13 जिंदा कारतूस बरामद

spot_img

Ranchi News | नगड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 की शाम करीब 7:20 बजे कोलांबी गांव में जमीन विवाद को लेकर अनुज कुमार और उसके सहयोगियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार अपने साथी रमेश गोप के घर में छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रमेश गोप के घर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, 13 राउंड जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया। हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर लिए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. अनुज कुमार
  2. रमेश गोप
  3. प्रताप गोप

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया

  • 2 पिस्टल
  • 13 जिंदा कारतूस
  • 3 खोखा

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

error: Content is protected !!