- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROबोकारो में चोरों का खतरनाक ट्रेंड: चोरी के बाद दुकान में लगाई...

बोकारो में चोरों का खतरनाक ट्रेंड: चोरी के बाद दुकान में लगाई आग, CCTV में कैद वारदात

spot_img

सेक्टर 1/बी में देर रात चोरी के बाद आगजनी, दो दुकानें जलकर खाक, दुकानदारों में दहश

झारखंड के बोकारो से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चोर अब सिर्फ चोरी तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सबूत मिटाने के लिए आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं।

यह घटना बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1/बी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की है। जानकारी के अनुसार, देर रात दो चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से कीमती सामान की चोरी कर ली। चोरी करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

कुछ ही देर बाद उसी दुकान में अचानक आग लगने की सूचना मिली। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आकर दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं।

सेक्टर 1/बी में देर रात चोरी के बाद आगजनी, दो दुकानें जलकर खाक, दुकानदारों में दहशत
सेक्टर 1/बी में देर रात चोरी के बाद आगजनी, दो दुकानें जलकर खाक, दुकानदारों में दहशत

शुरुआत में स्थानीय लोगों ने इस घटना को शॉर्ट सर्किट का मामला माना। लेकिन सुबह जब पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि दो चोर पहले दुकान में चोरी करते हैं और फिर कुछ समय बाद आग लगाकर फरार हो जाते हैं।

घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर चोर इस तरह चोरी के बाद दुकान को ही आग के हवाले कर देंगे, तो व्यापार करना और भी मुश्किल हो जाएगा।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

error: Content is protected !!