- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROबोकारो में बिजली-पानी व्यवस्था की समीक्षा, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

बोकारो में बिजली-पानी व्यवस्था की समीक्षा, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

spot_img

निर्बाध बिजली आपूर्ति, चोरी पर कार्रवाई और जल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने जिले में बिजली एवं जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार और अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विद्युत आपूर्ति, बिजली चोरी की रोकथाम, सब-स्टेशन निर्माण और पेयजल योजनाओं के संचालन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। फुदनीडीह सब-स्टेशन में पावर लोड शेडिंग की समस्या को तत्काल समाधान करने और समय पर बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी क्षेत्र में तीन घंटे से अधिक बिजली कटौती होती है, तो इसकी सूचना पीआरडी के माध्यम से आम जनता को तुरंत दी जाए। साथ ही शाम के समय बिजली कटौती पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए।

बिजली चोरी पर सख्ती दिखाते हुए उपायुक्त ने नियमित छापेमारी अभियान चलाने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

बोकारो में बिजली-पानी व्यवस्था की समीक्षा, डीसी ने दिए सख्त निर्देश
बोकारो में बिजली-पानी व्यवस्था की समीक्षा, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चापाकलों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई और ‘जल जीवन मिशन’ के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। जहां नई योजनाओं की जरूरत है, वहां ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।

इसके अलावा, सरकारी संस्थानों में बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने, पेड़ों की छंटाई से बिजली बाधा दूर करने और सब-स्टेशन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

error: Content is protected !!