- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROबोकारो में DC की बड़ी बैठक, PM पोषण योजना बजट पास, ऑनलाइन...

बोकारो में DC की बड़ी बैठक, PM पोषण योजना बजट पास, ऑनलाइन टेंडर अनिवार्य

spot_img

ऑफलाइन टेंडर पर पूरी तरह रोक, एमडीएम खाद्यान्न आपूर्ति के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश

बोकारो में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में PM पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

बैठक के दौरान विद्यालयों में मिड-डे मील (MDM) खाद्यान्न आपूर्ति के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे को निर्देश दिया कि ऑनलाइन टेंडर जारी किया जाए और आरएफपी तैयार कर जिला स्तरीय आंतरिक निविदा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

कारो में DC की बड़ी बैठक, PM पोषण योजना बजट पास, ऑनलाइन टेंडर अनिवार्य
कारो में DC की बड़ी बैठक, PM पोषण योजना बजट पास, ऑनलाइन टेंडर अनिवार्य

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विभाग केवल ऑनलाइन टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाएं। उन्होंने ऑफलाइन टेंडर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहारा सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments