बरोरा थाना क्षेत्र में 7-8 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान; कई आरोपियों पर मामला दर्ज
धनबाद:
Dhanbad जिले के बरोरा थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना माथाबांध ग्राउंड के पास बरोरा-डुमरा मुख्य मार्ग पर हुई, जहां चार बाइक पर सवार करीब आठ युवकों ने प्योर बरोरा निवासी रवीन्द्र चौहान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं।
🔫 बाल-बाल बची जान
फायरिंग की इस घटना में रवीन्द्र चौहान घायल हो गए। गोली उनके पैर के अंगूठे को छूते हुए निकल गई, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। उन्हें तुरंत बाघमारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
⚠️ कई लोगों पर लगाया आरोप
घायल रवीन्द्र चौहान ने गौरव चौहान समेत कई लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
🚔 पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा और बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से घायल की बाइक भी बरामद की गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।







