ESL Steel Ltd. और IOCL के बीच बोकारो प्लांट में PNG आपूर्ति को लेकर अहम समझौता
बोकारो: ESL Steel Ltd. ने अपने बोकारो संयंत्र में चयनित परिचालन गतिविधियों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ एक महत्वपूर्ण औद्योगिक समझौता किया है। यह साझेदारी प्लांट में स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाएगी और मौजूदा LPG-आधारित प्रक्रियाओं को PNG से प्रतिस्थापित करेगी।
समझौता हस्ताक्षर समारोह में IOCL के कार्यकारी निदेशक मनोज के. शर्मा, महाप्रबंधक अमिया कुमार बेहरा, तथा ESL Steel Ltd. के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा और मुख्य वित्तीय अधिकारी आनंद दुबे उपस्थित रहे।
ESL Steel Ltd. के डिप्टी सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा:“IOCL के साथ यह समझौता हमारे बोकारो प्लांट के महत्वपूर्ण परिचालन कार्यों के लिए अधिक विश्वसनीय एवं ऊर्जा-कुशल समाधान प्रदान करेगा। LPG के स्थान पर PNG जैसे स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल से हम परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं।”
मुख्य बिंदु:
बोकारो प्लांट के चयनित परिचालन उपयोग के लिए PNG आपूर्ति की शुरुआत, जिससे LPG का स्वच्छ और अधिक टिकाऊ विकल्प उपलब्ध होगा।
ऊर्जा उपलब्धता, परिचालन सुरक्षा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी में उल्लेखनीय सुधार।
सतत ऊर्जा समाधान को बढ़ावा देने हेतु IOCL और ESL Steel Ltd. के बीच औद्योगिक साझेदारी मजबूत हुई।
पर्यावरणीय प्रभाव कम करते हुए प्लांट की परिचालन क्षमता और दक्षता में वृद्धि।
यह समझौता ESL Steel Ltd. के लिए सतत ऊर्जा समाधान और औद्योगिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो कंपनी के दीर्घकालिक पर्यावरणीय और परिचालन लक्ष्यों को मजबूत बनाएगा।







