चास नगर निगम ने सफाई मित्रों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर
चास: स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत चास नगर निगम ने सफाई मित्रों और अन्य सहयोगी कर्मियों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर नगर निगम के पांचों जोनल कार्यालयों एवं पुराने नगर निगम कार्यालय में लगाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
स्वास्थ्य जांच के बाद कर्मियों को मुफ्त दवा और चिकित्सा परामर्श भी दिया गया।
अपर नगर आयुक्त ने दिया संदेश
अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार ने कहा कि सफाई मित्र पूरे शहर की स्वच्छता के लिए दिन-रात काम करते हैं। इस परिस्थिति में उनके स्वास्थ्य की देखभाल बेहद ज़रूरी है। निगम उनके स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील है और आगे भी इस प्रकार के मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे।
चिकित्सकों और सहयोगियों की भागीदारी
शिविर में डॉ. आर. के. पासवान, डॉ. शेखर, डॉ. मंजर नजर, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. एम. जी. रसूल, डॉ. गुंजन गौरव समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। इसके अलावा निगम के कर्मी मोहन हाड़ी, प्रदीप कालिंदी, राजू डोम, दयाल बाउरी, राजा बाउरी और अमन कुमार भी मौजूद रहे।







