Home NEWS BOKARO 19 गांवों को नहीं किया गया पंचायत में शामिल,शुरू हुआ विरोध, विस्थापित...

19 गांवों को नहीं किया गया पंचायत में शामिल,शुरू हुआ विरोध, विस्थापित गांव महेशपुर में सीएम का पुतला फूंका |

0
विस्थापित गांव महेशपुर में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

50 हजार से अधिक आबादी के भविष्य से हो रहा खिलवाड़-डॉ प्रकाश
विस्थापित गांव महेशपुर में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
19 गांवों को नहीं किया गया पंचायत में शामिल,शुरू हुआ विरोध
बोकारो : बोकारो शहर से सटे विस्थापित गांव महेशपुर में रविवार को ग्रामीणों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ प्रकाश की अगुवाई में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद विस्थापितों ने एक स्वर में कहा कबतक हमारे 19 गांवों को पंचायत में शामिल नहीं कर सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

जिसे किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। डॉ प्रकाश ने कहा बोकारो स्टील प्लांट को बसाने के लिए जिन्होंने अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया है वैसे विस्थापित गांवों को न पंचायत में शामिल किया गया है और न ही नगर निगम में सरकार ने शामिल किया है। सरकारी रिकॉर्ड से यहां के नक्शे को गायब करने की कोशिश की गई है।

वीडियो देखें :

हर क्षेत्र में यहां के युवा ठगे जा रहे है क्योकि युवाओं को नियोजन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र पर रोक लगा दी गई है। विस्थापित क्षेत्र के बुजुर्गों को राशन कार्ड व सरकारी पेंशन योजना से वंचित रखा गया है। यह स्थिति राज्य के हेमंत सरकार की मंशा को दर्शाती है। कहा जिस स्थान पर हेमंत सोरेन का स्वयं का बचपन बीता है उसके प्रति दुर्भावना रखना उचित नहीं है। कहा विस्थापितों का यह विरोध आनेवाले चुनाव में हेमंत सोरेन को बाहर का रास्ता दिखागी।

विस्थापित गांव महेशपुर में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
विस्थापित गांव महेशपुर में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

मौके पर भाजपा आदिवासी जिला अध्यक्ष रामलाल सोरन वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता नजमुल होदा, ब्रह्मदेव तुर्रा , गोवर्धन तुर्रा आदि उपस्थित थे l

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version