Home NEWS BOKARO चास नगर निगम कालापाथर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक की ओर...

चास नगर निगम कालापाथर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक की ओर आकर्षित नहीं हो रहे हैं लोग।

0

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक की ओर आकर्षित नहीं हो रहे हैं लोग। चास नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक के तहत कालापाथर में 26.92 करोड़ की लागत से निगम क्षेत्र के गरीब और असहायों के रहने के लिए तीन एकड़ जमीन में 480 आवास का निर्माण कराया है।

यहां के आवासों के लिए जरूरतमंदों ने 5000 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन 360 लोगों ने 20 हजार रुपए देकर बुकिंग कराई, जबकि 120 लोगों ने अभी तक बुकिंग नहीं कराई है।

वीडियो देखने के लिए  क्लिक करें  :

इसलिए इनकी जगह अब नए लाभुकों को मौका दिया जाएगा। नगर निगम सूत्रों के अनुसार आवास की लागत 5.61 लाख रुपए है। इसमें से लाभुक को मात्र 3.11 रुपए ही देने हैं। बाकी ढाई लाख रुपए सरकार देगी। इसे लेने के लिए पहले पांच हजार रुपए देकर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। फिर बीस हजार रुपए देकर बुकिंग कराना पड़ता है। इसके बाद 71 हजार 500 रुपए कर चार किस्तों में जमा करना है।

चास नगर निगम क्षेत्र के शहरी बेघरों को सब्सिडी पर आवास बनाकर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए लाभुक को सलाना तीन लाख रुपए से कम आय होनी चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से स्लम फ्री सिटी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम सक्रिय है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version