Home NEWS BERMO साउथ अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूरों की वतन वापसी

साउथ अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूरों की वतन वापसी

0
पारसनाथ रेलवे स्टेशन ट्रेन से उतरते प्रवासी मजदूर।

सचिव और डीसी ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
गिरिडीह। झारखंड के 27 प्रवासी मजदूर साउथ अफ्रीका के केमरून में फंसे थे। उनकी सकुशल वापसी बुधवार को गिरिडीह के डुमरी में हुई। बुधवार की सुबह सारे मजदूर डुमरी के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर मुंबई मेल ट्रेन से उतरे। मजदूरों का स्वागत में राज्य के श्रम नियोजन सचिव मुकेश कुमार और डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने किया। सारे अधिकारी अहले सुबह ही रेलवे स्टेशन पहुंच चुके थे। इस दौरान सकुशल वापसी करने वाले मजदूरों को अधिकारियों ने माला पहनाई और उनका स्वागत किया। मजदूरों ने वापसी के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार के प्रयास की जमकर सराहना की। मजदूरों ने बताया कि साउथ अफ्रीका के कैमरुन में वे फंस गए थे। वतन वापसी के लिए सभी मजदूरों ने झारखंड व केंद्र सरकार ने मदद की गुहार लगाई थी। उनकी समस्या पर केंद्र सरकार ने पहल करते हुए साउथ अफ्रीका की सरकार से संपर्क किया और उनकी सकूशल वतन वापसी हो सकी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version