Home NEWS BOKARO बोकारो में दो दिवसीय कोयला क्षेत्र पुलिस मीट का आयोजन

बोकारो में दो दिवसीय कोयला क्षेत्र पुलिस मीट का आयोजन

0
दीप प्रज्ज्विलत कर कार्यक्रम की शुरूआत करते एसपी।

पुलिस अधिकारियों को दी गई फॉरेंसिक जांच की जानकारी
बोकारो। बुधवार को दो दिवसीय कोयला क्षेत्र पुलिस मीट की शुरुआत हुई। शुभारंभ बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुलिस मीट में धनबाद और बोकारो दोनों जिलों के सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि इस पुलिस मीट में आधुनिक तकनीक के सहारे वैज्ञानिक पुलिस अनुसंधान के तहत कई जानकारी अधिकारियों को दी जाएंगी। अपराधियों को दबोचने के लिए मौके वारदात से फिंगर प्रिंट को कैसे पहचाना जाए, घटनास्थल की सावधानी से निरीक्षण कर खून के धब्बे को कैसे उठाया जाए से संबंधित परीक्षा होगी। इस दौरान त्रुटियों के समाधान की जानकारी भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को फॉरेंसिक जांच से संबंधित जानकारी दी जायेगी। इस पुलिस मीट में बेहतर और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा और वह राज्य स्तरीय पुलिस मीट में भाग लेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version