HomeNEWSJAINAMODEमुर्शिदाबाद की घटनाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जताई गहरी चिंता

मुर्शिदाबाद की घटनाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जताई गहरी चिंता

 झारखंड की कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
📍 रिपोर्ट: जैनामोड़, 📅 तारीख: 17 अप्रैल 2025

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में लगातार हो रही घटनाओं पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने गहरी चिंता जताई है। गिरिडीह दौरे के क्रम में जैनामोड़ चौक पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंचि नारायण, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर बोलते हुए कहा:

जिस प्रकार वेस्ट बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ रही है, यह बेहद चिंताजनक है। जहां वक्फ कानून का सम्मान और स्वागत होना चाहिए, वहां कुछ लोग राजनीतिक उद्देश्य से इसे लेकर उन्माद फैला रहे हैं। यह राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती है कि आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में उन्होंने झारखंड की भी गिरती कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा:”झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अगर हम राजनीतिक दृष्टिकोण से अलग होकर देखें, तो यह स्पष्ट है कि अपराध को कहीं न कहीं राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, तभी ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में लगातार आपराधिक घटनाओं की खबरें सुर्खियों में हैं, और आमजन के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments