Home NEWS BOKARO बोकारो: श्रम कोड्स के खिलाफ मजदूरों का हल्ला बोल, 20 मई हड़ताल...

बोकारो: श्रम कोड्स के खिलाफ मजदूरों का हल्ला बोल, 20 मई हड़ताल का आह्वान

0
बोकारो: श्रम कोड्स के खिलाफ मजदूरों का हल्ला बोल, 20 मई हड़ताल का आह्वान

बोकारो: श्रम कोड्स के खिलाफ मजदूरों का हल्ला बोल, 20 मई हड़ताल का आह्वान

बोकारो: 1 मई 2025 को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, बोकारो के आह्वान पर बिरसा चौक में एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने मई दिवस को मजदूर वर्ग की प्रेरणा और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार “व्यापार में आसानी” के नाम पर 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताओं में बदलने जा रही है, जिससे कार्यस्थल पर श्रमिकों के अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने श्रम कोड्स में की गई परिभाषा में बदलाव को श्रमिकों को अधिकारों से बाहर रखने की साजिश बताया। राज्य सरकारों को श्रमिक कानूनों का नियंत्रण सौंपना, श्रमिक सुरक्षा प्रावधानों में कटौती और निरीक्षण प्रणाली को समाप्त करना भी चिंता का विषय बना।

सभा में 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं में रामाश्रय प्रसाद सिंह, के एन सिंह, आर एस शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई डी प्रसाद ने की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version