Home NEWS BOKARO बीएसएल में अत्याधुनिक एरियल हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर फाइटिंग वाहन का लोकार्पण

बीएसएल में अत्याधुनिक एरियल हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर फाइटिंग वाहन का लोकार्पण

0
बीएसएल में अत्याधुनिक एरियल हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर फाइटिंग वाहन का लोकार्पण

बीएसएल में अत्याधुनिक एरियल हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर फाइटिंग वाहन का लोकार्पण

बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने औद्योगिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में एक नया कदम उठाया है। संयंत्र में अत्याधुनिक एरियल हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर फाइटिंग वाहन का लोकार्पण निदेशक प्रभारी श्री बी. के. तिवारी द्वारा किया गया।

इस मौके पर अधिशासी निदेशकगण, सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।  तिवारी ने कहा कि यह वाहन संयंत्र की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को पहले से कहीं अधिक प्रभावी बनाएगा और बहु-मंजिला संरचनाओं में अग्निशमन व बचाव कार्यों को सरल बनाएगा।

इस अत्याधुनिक वाहन की प्रमुख विशेषताओं में 42 मीटर तक ऊँचाई पर ऑपरेशन क्षमता, 360 डिग्री घूमने वाला बूम, और सटीक पोजिशनिंग सिस्टम शामिल हैं। यह वाहन बीएसएल के लिए पहला और अनूठा संसाधन है जो संयंत्र में कर्मचारी सुरक्षा और बचाव क्षमता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (अग्निशमन)  कुमार रजनीश ने किया। इस तकनीकी नवाचार को लेकर संयंत्र में उत्साह का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version