Home NEWS BOKARO डीपीएस बोकारो के 215 विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति पर मिला सम्मान

डीपीएस बोकारो के 215 विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति पर मिला सम्मान

0
दीपांश शिक्षा केन्द्र के विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि।

डीपीएस बोकारो के 215 विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति पर मिला सम्मान

बोकारो। डीपीएस बोकारो में बुधवार को 215 विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन बच्चों ने वर्षभर बिना एक भी दिन छुट्टी लिए स्कूल में अपनी उपस्थिति दर्ज कर मिसाल कायम की है। मुख्य अतिथि सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने इन विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी इस समर्पण को बनाए रखने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर डीएसपी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी लगन और अनुशासन प्रेरणादायक है। समारोह में यह खुलासा भी हुआ कि तीन छात्र—स्वेच्छा शर्मा (कक्षा 12), तन्मय आदित्य और अनिकेत सिंह (कक्षा 10)—ने लगातार 10 वर्षों तक स्कूल में एक भी दिन अनुपस्थित नहीं हुए। उन्हें ट्रॉफी देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गान से हुई। प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने बच्चों को अनुशासन और नियमितता की आदत बचपन से डालने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में दीपांश शिक्षा केंद्र के गरीब छात्रों को स्टेशनरी और स्कूल बैग भी वितरित किए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version