Home NEWS CHANDRAPURA चंद्रपुरा के अलारगो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत, नवविवाहित दंपती...

चंद्रपुरा के अलारगो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत, नवविवाहित दंपती को दिया आशीर्वाद

0
चंद्रपुरा के अलारगो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत, नवविवाहित दंपती को दिया आशीर्वाद

चंद्रपुरा के अलारगो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत, नवविवाहित दंपती को दिया आशीर्वाद

बोकारो, चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव में आयोजित प्रीति भोज कार्यक्रम में झारखंड के  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं  विधायक  कल्पना सोरेन ने शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उपायुक्त  विजया जाधव द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

यह कार्यक्रम दिवंगत शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के सुपुत्र अखिलेश महतो के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह के उपलक्ष्य में रखा गया था। मुख्यमंत्री और विधायक ने नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी से समारोह में भारी संख्या में स्थानीय जनता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा देना और आम जनता से संवाद स्थापित करना भी रहा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत जगरनाथ महतो के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक जुझारू नेता थे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य किए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version