HomeNEWSBOKAROचाकुलिया के ग्रामीणों ने 2 किलो अनाज कम दिए जाने पर किया...

चाकुलिया के ग्रामीणों ने 2 किलो अनाज कम दिए जाने पर किया प्रदर्शन

अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है अनाज की कालाबाजारी का खेल -डॉ प्रकाश
कहा जन नेता है सांसद ढुल्लू महतो,अधिकारियों को पढ़ाएंगे ईमानदारी का पाठ

बोकारो। बोकारो जिले में अनाज की कालाबाजारी अधिकारियों के संरक्षण में जोर-जोर से चल रहा है। शहर से लेकर गांव तक के गरीबों को दो कम अनाज दिया जा रहा है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ प्रकाश सिंह ने चास प्रखंड के के चाकुलिया पंचायत में लोगों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार में एक पूरा सिंडिकेट कम कर रहा है। करीब एक माह से विभिन्न प्रखंडों में अनाज संबंधित समस्या को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दबाव में खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता को विवश होकर छापेमारी करनी पड़ी। कहा सरकारी गोदाम में स्टॉक से अधिक अनाज कहां से आया और ग्रामीण को दिए जाने वाले अनाज में कटौती किसने की।

इस बात का खुलासा हो चुका है। उन्होंने कहा धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बीते दिनों पुलिस प्रशासन के चल और चरित्र पर सवाल उठाया था। इस दौरान उन्होंने एसपी को जनता के लिए काम नहीं करने पर फटकार भी लगाई थी। इसके बाद भ्रष्ट प्रशासन ने उन्हें संयमित होकर बात करने की सलाह दी थी। कहा यदि फटकार के बाद जिले के अधिकारियों की नियत और नीति में कोई फर्क नहीं आया है, तो उन्हें संसद को संयमित होने की सलाह क्यों दे रहे हैं? कहा धनबाद संसदीय क्षेत्र में अधिकारियों को उनकी कार्यशैली का पाठ पढ़ने के लिए सांसद ढुल्लू महतो बेहतर है। उन्होंने आम जनता के लिए आवाज उठाया है जिस कारण अधिकारियों में खलबली मच गई है। यह स्थिति किसी भी कीमत में बर्दाश्त करने लायक नहीं है। आने वाले दिनों में अनाज कालाबाजारी में लिफ्ट डॉलर और अधिकारियों का फोटो चौक चौराहों में चिपक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments