HomeNEWSचांदो-जैनामोड़ मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों...

चांदो-जैनामोड़ मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

चांदो-जैनामोड़ मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदो पंचायत के भुलन खेतको के समीप शनिवार सुबह करीब 4 बजे एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुमित चंद्र दास, पिता मनोज चंद्र दास, निवासी भुलन खेतको के रूप में हुई है।

सुमित अपने पिता के साथ बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और ट्रैक्टर को जब्त करने की मांग की।

प्रशासन की तत्परता

मौके पर सीओ अशोक राम, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, जरीडीह थाना प्रभारी विपिन महतो समेत कई अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को शांत कर सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ग्रामीणों का बयान

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर बहुत तेज गति से चलते हैं। कई ट्रैक्टर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जो अक्सर हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं

मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि

घटनास्थल पर जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू, मुकेश महतो, जेएलकेएम जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि अभय ठाकुर, राजेन्द्र कुमार नायक, वरुण नायक, अजित मुर्मू, और राजकुमार मरांडी उपस्थित रहे।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments