शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, दो आरोपी गिरफ्तार
रांची : रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के दो मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पहला मामला पिठोरिया थाना कांड संख्या 52/25 से संबंधित है, जिसमें सूफियान अंसारी (पिता – जैनुल अंसारी), ग्राम – भोडा, थाना – रातू, जिला – रांची को पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि सूफियान ने विवाह का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया।
इसी प्रकार कांड संख्या 53/25 में सुनील मुंडा (पिता – फितु मुंडा), ग्राम – सतकनादु, थाना – पिठोरिया, जिला – रांची को भी इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दोनों मामलों में पिठोरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई और दोनों अभियुक्तों को रांची न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।