विश्व हिन्दू परिषद ने किया पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पहलगाम आतंकी हमले पर जताया आक्रोश
रांची, 25 अप्रैल 2025:
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल रांची महानगर तथा अन्य समविचारी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आज जिला स्कूल मैदान, रांची से फिरायालाल चौक तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिहादी आतंकियों द्वारा हिन्दू यात्रियों की पहचान कर की गई निर्मम हत्या के विरोध में आयोजित किया गया था।

प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “जय श्री राम”, “भारत माता की जय”, “देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को” जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर आक्रोश जताते नज़र आए। जिला स्कूल मैदान में श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई, जिसमें मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने इस घटना को 1990 के कश्मीर नरसंहार की पुनरावृत्ति बताते हुए कहा कि यात्रियों की पहचान कर, धार्मिक पूछताछ कर उनकी हत्या करना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का जघन्य चेहरा है।
प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने इस घटना को भारत के विरुद्ध घोषित युद्ध बताते हुए भारत सरकार से कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने सवाल उठाया कि इस निर्मम हत्या पर देश के मुस्लिम नेताओं की चुप्पी चिंताजनक है और उन्होंने इसे दोहरे मापदंड का उदाहरण बताया।
विहिप का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान को ऐसी सज़ा दी जाए कि भविष्य में वह इस तरह के कृत्य की कल्पना भी न कर सके। साथ ही, देश में आतंकवाद और सांप्रदायिक घृणा फैलाने वालों पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई हो।







