- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROजेवियर्स बोकारो के विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल में लिया भाग, सीखे आपात...

जेवियर्स बोकारो के विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल में लिया भाग, सीखे आपात स्थिति से बचाव के तरीके

spot_img

जेवियर्स बोकारो के विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल में लिया भाग, सीखे आपात स्थिति से बचाव के तरीके

बोकारो। भारत सरकार के गृह मंत्रालय और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 7 मई को संत जेवियर्स स्कूल, बोकारो में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में विद्यालय के सभी वर्गों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य छात्रों को युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना था।

ड्रिल के दौरान सायरन बजने पर विद्यार्थियों ने अपने सिर पर बैग रखकर डेस्क के नीचे छिपने का अभ्यास किया। उन्हें सिखाया गया कि ऐसे हालात में घबराना नहीं है, बल्कि संयम और समझदारी से सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि यदि घर पर हों तो खिड़की-दरवाजे बंद कर, लाइट बंद कर पर्दे खींच लें।

प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज एस.जे. ने कहा कि हमें डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमारे देश की तीनों सेनाएं—जल, थल और वायु—हमारी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें उन पर गर्व और पूर्ण विश्वास है।

यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान द्वारा हाल ही में किए गए पहलगाम हमले के मद्देनज़र, बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई थी।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img