Home CRIME रांची में प्रेमी ने दोस्तों से करवाया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप, 5 आरोपी...

रांची में प्रेमी ने दोस्तों से करवाया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

0
रांची में प्रेमी ने दोस्तों से करवाया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

रांची में प्रेमी ने दोस्तों से करवाया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चान्हों थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के ने अपनी ही गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप करवाने की साजिश रच डाली। घटना 7 मई की रात की है, जब आरोपी ने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और बाइक से एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसने चार दोस्तों को भी बुला लिया। पांचों ने मिलकर लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घटना के बाद परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद 8 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई। रांची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो को जेल भेजा गया है जबकि तीन नाबालिगों को किशोर सुधार गृह में भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस ने बताया कि इस शर्मनाक वारदात की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया है। इस मामले ने झारखंड में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version