Home NEWS BOKARO बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में जमीन विवाद में आज दो राउंड...

बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में जमीन विवाद में आज दो राउंड फायरिंग के साथ हुए चाकू बाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

0

बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में जमीन विवाद में आज दो राउंड फायरिंग के साथ हुए चाकू बाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कई लोगों के साथ मारपीट की गई है।

घायल जावेद का इलाज बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वही घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद कर पुलिस को सौंपने का काम किया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व में भी पीड़ित पक्ष के द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था और आरोपियों के द्वारा किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने की बात कही गई थी।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

पीड़ित सहमान मलिक ने बताया कि उसके द्वारा एक जमीन 13 डिसमिल का एग्रीमेंट कराया गया है जिस पर वह आज सुबह से कम कर रहा था इसके बाद सुबह पुलिस भी आई कागजात देखने के बाद पुलिस लौट गई। लेकिन पुलिस के लौट के बाद अमन ,राजा और महबूब मौके पर पहुंच कर सभी को खोजने लगे ।इसी दौरान जावेद चौक पर मिला तो उसके ऊपर दो राउंड फायरिंग कर दी और जब गोली नहीं लगी तो धारदार हथियार और लाठी डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी ।इस दौरान अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई ।इस हमले में जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष के द्वारा इसकी शिकायत एसपी और डीएसपी के समक्ष की गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से भी बचती नजर आ रही है। आरोपी पक्ष के लोग पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version