Home NEWS सदरियाडीह व ब्लॉक टू माइंस के आसपास के ग्रामीणों ने शनिवार को...

सदरियाडीह व ब्लॉक टू माइंस के आसपास के ग्रामीणों ने शनिवार को रोजगार समेत अन्य ग्रामीण सुविधाओं की मांग को लेकर ब्लॉक टू क्षेत्र का चक्का जाम कर दिया।

0

बाघमारा: कांग्रेस पार्टी बाघमारा के बैनर तले सदरियाडीह व ब्लॉक टू माइंस के आसपास के ग्रामीणों ने शनिवार को रोजगार समेत अन्य ग्रामीण सुविधाओं की मांग को लेकर ब्लॉक टू क्षेत्र का चक्का जाम कर दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बाघमारा प्रखंड युवा कांग्रेस के सचिव लखींद्र महतो ने बताया की पिछले दस दिनों से उक्त मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा केसरगढ़ साइडिंग में आंदोलन किया जा रहा है।

 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से वार्ता भी किया। लेकिन क्षेत्रीय प्रबंधन मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं किया गया। इसलिए बाध्य होकर ब्लॉक टू क्षेत्र का चक्का जाम करना पड़ रहा है।

बीसीसीएल क्षेत्रीय प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने देंगे। बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र के माइंस के आसपास के गांव कोल उत्खनन कार्य से काफी प्रदूषित हो रहे है। इसके बाऊजूद यहां के ग्रामीणों को बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं कि जा रही है।

ग्रामीणों की मांग है कि बीसीसीएल क्षेत्रीय प्रबंधन ब्लॉक टू क्षेत्र में संचालित विभिन्न आउटसोर्सिंग कंपनी एवं परिवहन कंपनी व केसरगढ़ साइडिंग में 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को हर हाल में रोजगार प्रदान करें। आसपास के गांव व बस्ती के पेयजल, सड़क सुविधा प्रदान किया जाए। साथ ही हाइवा गाड़ियों में लदें कोयला को त्रिपाल ढककर ट्रांसपोर्टिंग किया जाए। इसके अलावे साइडिंग के सेलपिकर व ब्रेकर मजदूर हो या ट्रांसपोर्टिंग मजदूर सभी को एचपीसी के तहत वेतन दिया जाए।

ग्रामीणों ने कहा कि जबतक मांग पुरा नहीं होगा तबतक आंदोलन अनिश्चितकालीन तक चक्का जाम रहेगा। समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी था। आंदोलन में लखिन्द्र महतो, पिंकू पांडेय, गोपाल सिंह, शंकर महतो, विजय रविदास, मंटू कुमार रविदास, मुकेश रविदास, प्रेम चौहान समेत महिला पुरुष ग्रामीण मौजुद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version