Home NEWS BOKARO बोकारो में बियर तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने 1400 पेटी...

बोकारो में बियर तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने 1400 पेटी बियर के साथ ट्रक जब्त

0
बोकारो में बियर तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने 1400 पेटी बियर के साथ ट्रक जब्त

बोकारो, झारखंड:
बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सुनियोजित कार्रवाई कर बियर तस्करी की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। यह मामला 26 और 27 अप्रैल की दरम्यानी रात सामने आया, जब बालडीह बियाडा स्थित बियर फैक्ट्री से निकला ट्रक (JH13E-9304) तय मार्ग से हटकर बंगाल की ओर बढ़ रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग शुरू हुई। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट पर पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोका और उसमें मौजूद चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • अब्दुल बारीक, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

  • सहबाज आलम, रांची, झारखंड

  • मुजफ्फर अंसारी, हजारीबाग, झारखंड

जब्त सामान:

  • बारह चक्का ट्रक (JH13E-9304)

  • 1400 पेटी गॉड फादर ब्रांड बियर

  • दो स्मार्ट मोबाइल फोन

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह फर्जी दस्तावेज और नकली नामों का उपयोग कर फैक्ट्री से माल लोड करता था, जिसे रास्ते में ही चोरी कर दूसरे राज्यों में बेच दिया जाता था।

इस पूरे प्रकरण में ट्रांसपोर्टर विवेक कुमार साहू के आवेदन पर बालडीह थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version