Home NEWS BOKARO ईएसआईसी की मेडिकल सुविधा 30,000 रुपये तक कमाने वाले ठेका श्रमिकों को...

ईएसआईसी की मेडिकल सुविधा 30,000 रुपये तक कमाने वाले ठेका श्रमिकों को दी जाए: प्रेम कुमार

0
ईएसआईसी की मेडिकल सुविधा 30,000 रुपये तक कमाने वाले ठेका श्रमिकों को दी जाए: प्रेम कुमार

ईएसआईसी की मेडिकल सुविधा 30,000 रुपये तक कमाने वाले ठेका श्रमिकों को दी जाए: प्रेम कुमार

बोकारो।
बोकारो स्टील प्लांट के CO & CC विभाग स्थित कैंटीन नंबर-1 के रेस्ट रूम में भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने की, जबकि संचालन शाखा अध्यक्ष अमीर परवेज ने किया। इस दौरान ठेका श्रमिकों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों और समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में संघ के महामंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि सेल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे ठेका श्रमिक, जिनकी मासिक आय 30,000 रुपये तक है, उन्हें ईएसआईसी (ESIC) की मेडिकल सुविधा तत्काल दी जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि ठेका श्रमिकों के लिए पेंशन योजना को सरल बनाया जाए, और कार्य अवधि के दौरान तबीयत खराब होने पर उन्हें OHS और BGH में इलाज की सुविधा मिले।

प्रेम कुमार ने आगे कहा कि ठेका श्रमिकों की मृत्यु की स्थिति में, उनके आश्रितों को भी सेल कर्मियों की तरह बीएसएल में नियोजन मिलना चाहिए।

बैठक में कार्यकारी महामंत्री सुरेंद्र महतो ने बोनस भुगतान को लेकर चिंता जताई और कहा कि सभी ठेका श्रमिकों को इसी माह बोनस का भुगतान किया जाए। साथ ही सुरक्षा सामग्री भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

असंगठित क्षेत्र के सचिव प्रेमचंद झा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी मजदूर एकजुट होकर एक मंच पर आएं, क्योंकि अब तक NJCS नेता केवल झूठे आश्वासन देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बदलाव चाहिए तो संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।

बैठक में संघ के कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद पाल, राजेंद्र महतो, राजेश कुमार रजवार, संतोष टाइगर, अशोक सिंह, किशोरी राउत, आशीष कुमार सिन्हा, सहदेव कुमार, नुनु लाल टुडू, आनंद कुमार, अजित कुमार, हेमंत कुमार, आर.एस. शर्मा, संजय शर्मा, दिलीप नपित, जे. नपित, गिरधारी महतो, बासुदेव ठाकुर, जेपी यादव, मोहम्मद नौसाद सहित कई सदस्य मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version