Home NEWS BOKARO प्रतिबंधित ट्रेड में ट्रांसफर पर नहीं लगेगा दंड: सीजीएम कुंदन कुमार ने...

प्रतिबंधित ट्रेड में ट्रांसफर पर नहीं लगेगा दंड: सीजीएम कुंदन कुमार ने दी व्यापारियों को राहत

0
प्रतिबंधित ट्रेड में ट्रांसफर पर नहीं लगेगा दंड: सीजीएम कुंदन कुमार ने दी व्यापारियों को राहत

प्रतिबंधित ट्रेड में ट्रांसफर पर नहीं लगेगा दंड: सीजीएम कुंदन कुमार ने दी व्यापारियों को राहत

बोकारो। बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और नगर सेवा विभाग, बीएसएल के बीच आयोजित बैठक में व्यापारियों को बड़ी राहत मिली। नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कुंदन कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित ट्रेड से अन्य प्रतिबंधित ट्रेड में ट्रांसफर पर अब कोई आर्थिक दंड नहीं लिया जाएगा। साथ ही, पहले से जमा राशि को अन्य मद में समायोजित किया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष मनोज चौधरी और महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कई समस्याएं रखीं, जैसे सीवरेज लाइन की मरम्मत, जर्जर सड़कों की स्थिति, बिजली पैनल और ट्रांसफॉर्मर का बदलना, और पार्किंग व्यवस्था को पुनः लागू करना। बैठक में एलआरए के वरीय प्रबंधक जयंत मिश्रा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्य महाप्रबंधक ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार का आश्वासन दिया। यह निर्णय सैकड़ों व्यापारियों को राहत देगा और बोकारो के व्यापारिक माहौल को नई ऊर्जा देगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version