HomeNEWSBOKAROजनता दरबार में पहुंचे 46 मामलों की उपायुक्त ने की सुनवाई, ऑन...

जनता दरबार में पहुंचे 46 मामलों की उपायुक्त ने की सुनवाई, ऑन स्पॉट दर्जनों मामलों का हुआ समाधान

जनता दरबार में पहुंचे 46 मामलों की उपायुक्त ने की सुनवाई, ऑन स्पॉट दर्जनों मामलों का हुआ समाधान

बोकारो : शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त  अजय नाथ झा ने आम लोगों की समस्याओं पर आधारित जनता दरबार में भाग लिया। इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए 46 से अधिक आवेदकों की क्रमवार समस्याओं पर सुनवाई की गई।

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। अन्य मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र समाधान करने का निर्देश भी दिया।

जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवाएं, चास नगर निगम, सामाजिक सुरक्षा, जिला आपूर्ति, राजस्व विभाग, बैंक संबंधी समस्याएं सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए थे।

🕘 अब हर मंगलवार और शुक्रवार को लगेगा जनता दरबार

उपायुक्त कार्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि अब हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक नागरिक अपनी शिकायतें सीधे उपायुक्त के समक्ष रख सकेंगे।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि “प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दरबार का उद्देश्य जन समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।”

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments