- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSचास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र पुपुनकी हाईवे पर विशेष जांच अभियान के तहत...

चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र पुपुनकी हाईवे पर विशेष जांच अभियान के तहत चेकिंग की गई।

spot_img
बोकारो : बोकारो जिला परिवहन विभाग ने राहगीरों के लिए जानलेवा साबित होने वाले ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा है । चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र पुपुनकी हाईवे पर विशेष जांच अभियान के तहत चेकिंग की गई।
 
 इसमें ओवरहाइट एवं ओवर लोड वाहन मिलने पर चालान काटकर जुर्माना वसूली किया गया। इसमें कागजात चेक करने के साथ ही वाहनों की हाइट चेक किए गए। जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर की अगुवाई में टीम ने चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र पुपुनकी क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर ओवरहाइट एवं ओवरलोड मिलने पर 06 हाइवा व ट्रेलर पर मोटर वाहन अधिनियम, यातायात अधिनियम की अनदेखी करने को लेकर कार्रवाई की है।
 
वीडियो देखें के लिए क्लिक करें : 
 
 सभी वाहनों से लगभग 2.5 लाख रुपए की जुर्माना वसूली की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि ओवरलोड, ओवर हाइट डस्ट ढुलाई एवं अन्य परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले हाइवा व ट्रेलर पर जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। नियमों की अनदेखी करने से आए दिन सड़क दुर्घटना के मामले हो रहे थे।
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img