Home NEWS GIRIDIH गिरिडीह में माँ ने तीन बच्चों के साथ कूएं में लगाई छलांग,...

गिरिडीह में माँ ने तीन बच्चों के साथ कूएं में लगाई छलांग, बच्चों की मौत, महिला गंभीर

0
गिरिडीह में माँ ने तीन बच्चों के साथ कूएं में लगाई छलांग, बच्चों की मौत, महिला गंभीर

गिरिडीह में माँ ने तीन बच्चों के साथ कूएं में लगाई छलांग, बच्चों की मौत, महिला गंभीर

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खसलोडीह गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ सिंचाई कूप में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। मृत बच्चों की पहचान छह वर्षीय अविनाश कुमार, चार वर्षीय रानी कुमारी और दो वर्षीय फूल कुमारी के रूप में हुई है। तीनों बच्चे सोनू चौधरी के संतान हैं। गंभीर रूप से घायल मां आरती देवी (30 वर्ष) को उपचार हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरती देवी का अपने पति से घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह चरम कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के हर पहलु की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह घटना न केवल पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का कारण बनी है, बल्कि समाज के लिए भी चिंतन का विषय है कि किस तरह घरेलू कलह मासूमों की जान ले सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version