Home NEWS BOKARO चिकित्सकों का अवकाश रद्द करने का नहीं मिला है पत्र – सिविल...

चिकित्सकों का अवकाश रद्द करने का नहीं मिला है पत्र – सिविल सर्जन

0
चिकित्सकों का अवकाश रद्द करने का नहीं मिला है पत्र – सिविल सर्जन
चिकित्सकों का अवकाश रद्द करने का नहीं मिला है पत्र – सिविल सर्जन

Bokaro : भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर जहां झारखंड सरकार ने सभी चिकित्सकों का अवकाश रद्द करने की बात कही है, वहीं बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय को इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शनिवार को बोकारो परिसदन में सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

डॉ. प्रसाद ने बताया कि फिलहाल सिविल सर्जन कार्यालय को मुख्यालय से चिकित्सकों के अवकाश रद्द करने का कोई आदेश नहीं मिला है। हालांकि, संभावित आपात स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है।

जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल में दिखाई तैयारी

स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल में अपनी तैयारियों को दर्शाया है। सदर अस्पताल और रेड क्रॉस ब्लड बैंक द्वारा लगातार रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि ज़रूरत पड़ने पर रक्त की कमी न हो। जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक अस्पतालों में मौजूद है। इमरजेंसी की स्थिति में बोकारो के चिकित्सक बॉर्डर पर भी सेवा देने को तैयार हैं। प्रेस वार्ता में डीपीएम दीपक कुमार और डीएएम अमित कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version