Home NEWS BOKARO उपायुक्त ने जिला स्थापना समिति व स्क्रीनिंग समिति की बैठक की अध्यक्षता

उपायुक्त ने जिला स्थापना समिति व स्क्रीनिंग समिति की बैठक की अध्यक्षता

0
उपायुक्त ने जिला स्थापना समिति व स्क्रीनिंग समिति की बैठक की अध्यक्षता

उपायुक्त ने जिला स्थापना समिति व स्क्रीनिंग समिति की बैठक की अध्यक्षता

कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक, कर्मियों के एसीपी/एमएसीपी और संवर्ग पदोन्नति को लेकर लिए गए सर्वसम्मत निर्णय

बोकारो, 28 अप्रैल 2025: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक और उच्च वर्गीय लिपिक समेत विभिन्न संवर्गों की एसीपी/एमएसीपी और पदोन्नति मामलों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रांजल ढांडा, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुकेश मछुआ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो, जिला स्थापना उप समाहर्ता श्री प्रेमचंद सिन्हा तथा सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार सिंह उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त ने कार्यालय अधीक्षक के 01, प्रधान लिपिक के 02, तथा उच्च वर्गीय लिपिक के 05 रिक्त पदों पर प्रोन्नति से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की। साथ ही, 10, 20 और 30 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके कर्मियों को उच्चतर वेतनमान (एसीपी/एमएसीपी) के तहत प्रोन्नति देने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

बैठक के निर्णय अनुसार, कुल 24 चौकीदार संवर्ग, 22 अनुसेवक संवर्ग, 03 राजस्व कर्मचारी, 04 लिपिक संवर्ग और 01 लेखा लिपिक संवर्ग के कर्मियों को उनकी सेवा अवधि के आधार पर उच्चतर वेतनमान में प्रोन्नति की अनुशंसा की गई। उपायुक्त ने जिला स्थापना उप समाहर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए तय निर्णयों को शीघ्र प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि कार्मिकों की सेवा अवधि एवं योग्यता के अनुसार पदोन्नति देना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे सरकारी तंत्र की कार्यकुशलता और कर्मचारी संतोष दोनों सुनिश्चित हो सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version