Home NEWS BOKARO कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं नीट परीक्षा: उपायुक्त विजया जाधव

कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं नीट परीक्षा: उपायुक्त विजया जाधव

0
कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं नीट परीक्षा: उपायुक्त विजया जाधव

कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं नीट परीक्षा: उपायुक्त विजया जाधव

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, अनुमंडल पदाधिकारियों को होटल और कोचिंग संस्थानों में छापेमारी का निर्देश

बोकारो, 28 अप्रैल 2025: आगामी 04 मई 2025 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को कदाचारमुक्त और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त  विजया जाधव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के वरीय पदाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है कि हम जिले में नीट परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से संपन्न कराएं।”

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और निर्णय:

  • जिले में 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2,880 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

  • प्रत्येक केंद्र पर वरीय प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।

  • सभी परीक्षा कक्षों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि निगरानी प्रभावी हो।

  • परीक्षा के दौरान 2:00 बजे से 5:00 बजे तक केंद्रों पर पूर्ण सुरक्षा और नियंत्रण रहेगा।

  • पुरुष और महिला परीक्षार्थियों की सख्त जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

  • पुलिस बल और दंडाधिकारी प्रत्येक केंद्र पर तैनात रहेंगे।

  • धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा परीक्षा केंद्रों के बाहर लागू की जाएगी।

निरीक्षण और सतर्कता के निर्देश:

उपायुक्त ने दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले के विभिन्न होटलों, लॉजों और कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण करें, ताकि कोई भी अनुचित गतिविधि परीक्षा से पहले या उसके दौरान संचालित न हो सके। साथ ही, अफवाह फैलाने या परीक्षा में बाधा डालने वाले व्यक्तियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

परीक्षा केंद्रों की सूची:

  1. पीएम श्री पंचान्न राजबाला प्लस टू हाई स्कूल, सतनपुर

  2. डिस्ट्रिक्ट रामरूद्र सीएम एसओई, चास

  3. केंद्रीय विद्यालय नं. 1, सेक्टर-4

  4. श्री महावीर जी प्लस टू हाई स्कूल, बिजुलिया

  5. केंद्रीय विद्यालय, सीटीपीएस चंद्रपुरा

  6. अपग्रेडेड राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल, लकरखंदा

  7. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 3

  8. प्लस टू हाई स्कूल, पेटरवार

बैठक में डीपीएलआर निदेशक  मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने अंत में निर्देश दिया कि सभी केंद्राधीक्षकों व दंडाधिकारियों के साथ एक अंतिम बैठक आयोजित की जाए, जिसमें सभी दिशा-निर्देशों की पुनः समीक्षा की जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version