- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeCRIMEउत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: पेटरवार में अवैध विदेशी शराब के साथ...

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: पेटरवार में अवैध विदेशी शराब के साथ नकली सरकारी स्टीकर जब्त

spot_img

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: पेटरवार में अवैध विदेशी शराब के साथ नकली सरकारी स्टीकर जब्त

बोकारो: उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देश पर तथा सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद विभाग ने मंगलवार को एक बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग एवं पेटरवार थाना की संयुक्त टीम ने पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गागी बाजार स्थित मठ टोला में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, बीयर एवं झारखंड सरकार के नकली स्टीकर बरामद किए।

कार्रवाई के दौरान सदमु प्रसाद एवं सूरज कुमार प्रसाद के आवास से 293 पीस (लगभग 69.12 लीटर) विदेशी शराब, 141 पीस (लगभग 75.75 लीटर) बीयर तथा झारखंड सरकार के नकली स्टीकर जब्त किए गए। यह खेप लगभग 18 पेटियों के बराबर बताई जा रही है।

उक्त प्रकरण में आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है

इस छापेमारी अभियान में निरीक्षक उत्पाद बिजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की (सदर-सह-तेनुघाट), अवर निरीक्षक महेश दास (बेरमो-सह-चंदपुरा), तथा पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियानों को आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img