HomeNEWSBOKAROखेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बिपिन बने कबड्डी जूरी, नवनीत सोनू तकनीकी...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बिपिन बने कबड्डी जूरी, नवनीत सोनू तकनीकी अधिकारी नियुक्त

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बिपिन बने कबड्डी जूरी, नवनीत सोनू तकनीकी अधिकारी नियुक्त – झारखंड को दोहरी खुशी

राजगीर (बिहार) में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड से जुड़े बिपिन कुमार सिंह को इस प्रतिष्ठित आयोजन में जूरी के रूप में चयनित किया गया है, जबकि नवनीत कुमार सोनू को तकनीकी अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिपिन सिंह इससे पूर्व एशियन कबड्डी चैंपियनशिप सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, नवनीत सोनू प्रो कबड्डी लीग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में अनुभव प्राप्त कर चुके हैं।

इस उपलब्धि पर झारखंड कबड्डी जगत में हर्ष की लहर है। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने इसे पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताते हुए दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ राज्य के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी।

संस्था की ओर से दोनों अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं हैं। यह झारखंड के कबड्डी प्रेमियों के लिए दोहरी खुशी का अवसर है।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments