Home NEWS DELHI उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति

0

उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत, विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हार

नई दिल्ली: देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान कुल 752 वोट वैध पाए गए, जबकि 15 वोट अमान्य घोषित हुए। राधाकृष्णन को 452 प्रथम वरीयता वोट मिले, वहीं इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को मात्र 300 वोट मिले।

संसद भवन में सुबह से शाम तक मतदान

शनिवार को संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान कुल 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर संसद में कुल 788 सांसद हैं। वर्तमान में दोनों सदनों की 7 सीटें रिक्त हैं, यानी 781 सांसद वोट डालने के पात्र थे। इनमें से 13 सांसद मतदान से अनुपस्थित रहे।

किन सांसदों ने नहीं किया मतदान

अनुपस्थित रहने वालों में बीआरएस के 4 सांसद, बीजेडी के 7 सांसद, अकाली दल के 1 सांसद और 1 निर्दलीय सांसद शामिल रहे।

एनडीए की रणनीति सफल

एनडीए खेमे से 427 सांसदों ने वोटिंग में भाग लिया। मतदान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जिन्होंने सबसे पहले वोट डालकर पूरे चुनावी प्रक्रिया का आगाज किया।

सीपी राधाकृष्णन की जीत को एनडीए की एकजुटता और विपक्षी INDIA ब्लॉक की कमजोर रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version