Home NEWS DHANBAD धनबाद: ट्रैफिक जवानों को एसएसपी की सख्त हिदायत – यातायात व्यवस्था सुधारें,...

धनबाद: ट्रैफिक जवानों को एसएसपी की सख्त हिदायत – यातायात व्यवस्था सुधारें, जनता से करें संवेदनशील व्यवहार

0

जनता से शालीन व्यवहार हो प्राथमिकता – एसएसपी प्रभात कुमार

धनबाद : धनबाद के ट्रैफिक थाना परिसर में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर जवानों और अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह समेत सभी ट्रैफिक अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

एसएसपी ने जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार भी उतना ही आवश्यक है।

मुख्य निर्देश जो एसएसपी ने दिए:

  • जनता से शालीनता से व्यवहार करें, किसी भी परिस्थिति में दुर्व्यवहार न करें।

  • यातायात व्यवस्था में सुधार और जाम से मुक्ति को प्राथमिकता दी जाए।

  • अतिक्रमण हटाना जरूरी, खासकर चौराहों और व्यस्त सड़कों से।

  • वाहनों की नियमित जांच जारी रहे।

  • दोनों बाइक सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया।

  • कारों से काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न, और ब्लिंकर हटाने के निर्देश।

  • सार्वजनिक वाहन जैसे बस, टोटो और ऑटो को बीच सड़क पर खड़ा न करें।

  • कर्मठ और अनुशासित ट्रैफिक कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

  • लापरवाही या दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

एसएसपी ने की जनता से अपील:

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा, “सड़क पर नियमों का पालन करना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, यह नागरिकों की भी बराबर जिम्मेदारी है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस को सहयोग दें, जिससे धनबाद को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version