Home NEWS BOKARO चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, अवैध...

चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, अवैध बालू परिवहन में दो हाइवा जब्त

0

चास में बालू तस्करी पर कार्रवाई: दो हाइवा जब्त, चालक व खलासी गिरफ्तार

बोकारो: गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा के नेतृत्व में सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच अभियान के दौरान आशालता दिव्यांग विद्यालय के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर ले जा रहे दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को विधिवत रूप से जप्त कर सेक्टर-6 थाना को सुपुर्द किया गया तथा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इस कार्रवाई में वाहनों के साथ एक चालक एवं एक खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस विशेष जांच अभियान में खन निरीक्षक जितेन्द्र कुमार महतो, खन निरीक्षक सीताराम टुडू तथा स्थानीय पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version