Home NEWS DHANBAD धनबाद में दर्दनाक हादसा: जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की...

धनबाद में दर्दनाक हादसा: जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत

0
सोते वक्त काल बनकर आया सांप, सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत

सोते वक्त काल बनकर आया सांप, सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत

पूर्वी टुंडी के कोरैया गांव में सर्पदंश से दो मासूमों की जान गई

धनबाद : 16 मई 2026

धनबाद: पूर्वी टुंडी के कोरैया गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

रात में सोते समय डसा जहरीले सांप ने

घटना पूर्वी टुंडी अंचल के उकमा पंचायत स्थित कोरैया गांव की है। जानकारी के अनुसार दिहाड़ी मजदूर श्यामलाल सोरेन की 6 वर्षीय बेटी महिमा सोरेन और 3 वर्षीय बेटा रितेश सोरेन रोज की तरह शुक्रवार रात घर में सोए हुए थे।

देर रात किसी जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया। अंधेरे और गहरी नींद की वजह से परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

यह भी पढ़े : बोकारो में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

सुबह मुंह से झाग निकलता देख मचा हड़कंप

शनिवार सुबह जब दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगा तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में दोनों बच्चों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों मासूम भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया।

तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं बच्चों के पिता

बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता श्यामलाल सोरेन तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना उन्हें फोन के माध्यम से दी गई।

इधर स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े : अमर बाउरी का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस बन गई ‘मिया पार्टी’

प्रशासन ने सहायता का दिया आश्वासन

स्थानीय मुखिया और अंचल निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। परिवार मिट्टी के घर में रहता है।

प्रशासन की ओर से सरकारी प्रावधान के तहत हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही परिवार को अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने की बात भी कही गई है।

गांव में शोक की लहर

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े : जितेश रवानी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version