Home NEWS BOKARO बोकारो सेक्टर-9 में ‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ का उद्घाटन, गरीबों को मिलेगी मुफ्त...

बोकारो सेक्टर-9 में ‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ का उद्घाटन, गरीबों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

0
बोकारो सेक्टर-9 में ‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ का उद्घाटन, गरीबों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

BSL के CSR के तहत शुरू हुआ हेल्थ सेंटर, बीपीएल परिवारों को मुफ्त जांच, दवा और प्राथमिक इलाज

बोकारो, 7 अप्रैल: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने अपने निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत समाज के वंचित वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। सेक्टर-09 में ‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ का उद्घाटन निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन द्वारा किया गया।

यह केंद्र सेल-बीएसएल और पिरामल हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (PSMRI) के बीच 21 फरवरी 2026 को हुए समझौते के तहत स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह में संयंत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह ‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। यहाँ ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच, साप्ताहिक एक्स-रे और ईसीजी जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी। साथ ही मरीजों को जरूरी दवाएं भी मुफ्त दी जाएंगी।

इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर इलाज का बोझ कम करना और उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में CSR विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह केंद्र बोकारो और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए राहत साबित होगा और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version