Home NEWS रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला आरोपी धनबाद से...

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला आरोपी धनबाद से गिरफ्तार

0

संजय सेठ को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

रांची: भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। धनबाद जिला के हरिहरपुर निवासी नित्यानंद पाल को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि झारखंड पुलिस मुख्यालय और रांची पुलिस दोनों ने की है।

मामला उस वक्त सामने आया जब कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संजय सेठ कश्मीर दौरे पर थे। उसी दौरान उन्हें लगातार पांच बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। हर कॉल में आरोपी द्वारा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।

मंत्री संजय सेठ ने तुरंत ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी झारखंड के डीजीपी को दी। डीजीपी के निर्देश पर रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एक विशेष टीम गठित की। टेक्निकल सर्विलांस के जरिये जांच करते हुए पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान नित्यानंद पाल के रूप में की और उसे धनबाद से गिरफ्तार कर लिया।

रांची पुलिस की टीम नित्यानंद पाल को रांची ला रही है, जहां आगे की पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड पुलिस साइबर और तकनीकी अपराधों को लेकर अब पहले से ज्यादा सतर्क और सक्रिय है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version