Home NEWS BOKARO सघन जांच अभियान में अवैध बालू खनन का ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

सघन जांच अभियान में अवैध बालू खनन का ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

0

शनिवार को पिंड्राजोरा में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

बोकारो:जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत भंगा बाजार के समीप एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू का उत्खनन और प्रेषण करते हुए पकड़ा गया।

संबंधित ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त कर पिंड्राजोरा थाना को सौंप दिया गया। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस कार्रवाई में खनन निरीक्षक श्री सीताराम टुडू एवं स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त भूमिका रही। मौके पर अधिकारियों की सतर्कता और तत्परता से अवैध खनन के प्रयास को रोका गया।

जिला खनन पदाधिकारी श्री रवि कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अवैध खनन व परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला प्रशासन की यह मुहिम खनिज संसाधनों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version