Home NEWS BOKARO SAIL चेयरमैन के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, BSL प्रबंधन ने...

SAIL चेयरमैन के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, BSL प्रबंधन ने जारी की चेतावनी

0

SAIL चेयरमैन के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, BSL प्रबंधन ने जारी की चेतावनी

बोकारो : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों ने ठगी का प्रयास शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) प्रबंधन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों और वेन्डरों को सतर्क कर दिया है। कंपनी ने चेतावनी दी है कि चेयरमैन के नाम से आने वाले किसी भी व्हाट्सएप कॉल या संदेश का तुरंत सत्यापन करें और सावधान रहें।

बीएसएल के चीफ ऑफ कम्युनिकेशन मणिकांत धान ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सेल प्रबंधन ने उन व्यक्तियों के नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं जो इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं। अपराधियों ने चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश की तस्वीर का उपयोग कर व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाए हैं ताकि लोगों को धोखा दिया जा सके।

व्हाट्सएप पर भेजे गए संदिग्ध संदेश
साइबर ठगों द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप संदेश में अनूप जोशी और प्रशांत ओझा नामक व्यक्तियों से कथित तौर पर चेयरमैन से बात करने के लिए कहा गया था। संदेश में चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश की फोटो भी थी। यह संदेश मोबाइल नंबर +234706-5238406 से भेजा गया था, जिसे कंपनी ने सार्वजनिक कर दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेल मुख्यालय की विजिलेंस और इंटेलिजेंस टीमों ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। बीएसएल प्रबंधन ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।

प्रबंधन ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि यदि उन्हें इस प्रकार के कोई संदेश या कॉल प्राप्त होते हैं, तो वे तुरंत इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन को दें और किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से बचें।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version