ट्रेन में संदिग्ध बैग की तलाशी में मिला 12.1 किलो गांजा, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी की टीम ने की कार्रवाई
रांची: रेल सुरक्षा बल (RPF), रांची मंडल को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन NARCOS” के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। RPF कमांडेंट श्री पवन कुमार के कुशल नेतृत्व में रांची मंडल में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की जा रही है।
दिनांक 07.07.2025 को ट्रेन संख्या 15027 (गोरखपुर एक्सप्रेस) में तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी एवं उनकी टीम (RPF पोस्ट रांची) ने ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान कोटशिला रेलवे स्टेशन पर कोच संख्या B-8, सीट संख्या 23 के नीचे एक नीले रंग का लगेज बैग और एक काले रंग का पिठ्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में देखा।
जब यात्रियों से पूछताछ की गई तो किसी ने भी इन बैगों पर दावा नहीं किया। इसके बाद टीम ने बैग्स की जांच की, जिसमें कुल 12.1 किलोग्राम गांजा पाया गया। इस गांजे की अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- आंकी गई है। DD किट की मदद से यह पुष्टि हुई कि जब्त पदार्थ गांजा (Marijuana) है।
RPF ने इस गांजे को विधिवत रूप से जब्त कर GRP बोकारो को सुपुर्द कर दिया है।
इस पूरे अभियान में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी एवं उनकी टीम की तत्परता और सतर्कता के चलते यह सराहनीय कार्य संभव हो सका। मादक पदार्थों के खिलाफ RPF की यह सक्रियता रेलवे सुरक्षा के क्षेत्र में एक प्रभावशाली कदम है।
