Home NEWS CHAS रोटरी क्लब चास ने राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा की शुरुआत

रोटरी क्लब चास ने राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा की शुरुआत

0
बायपास रोड पर आम लोगों के लिए प्याऊ (पानी की सुविधा) शुरू की।

चास (बोकारो): भीषण गर्मी को देखते हुए रोटरी क्लब चास ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए बायपास रोड पर आम लोगों के लिए प्याऊ (पानी की सुविधा) शुरू की। इस प्याऊ का उद्घाटन समाजसेवी संपत मल बैद ने राहगीरों को पानी पिलाकर किया।

संपत मल बैद ने कहा, “गर्मी में प्याऊ खोलना पुण्य का कार्य है। रोटरी क्लब चास द्वारा किया गया यह प्रयास आम लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।” उन्होंने कहा कि इससे राहगीरों और बाजार आने-जाने वालों को शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा।

रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे।
सचिव मुकेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि चास शहर एक प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ने आज दो प्याऊ की शुरुआत की है, और कुल 6 प्याऊ चास में खोले जाएंगे।

इस अवसर पर विमल रामपुरिया, शुभम चोपड़ा, कमल लोढ़ा, अंकित चोपड़ा, निर्मल रामपुरिया, ललिता चोपड़ा, संजय बैद सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version